Share
Fast Delivery
Shipping Australia wide
Easy Returns
Hassle-free policy
100% Authentic
Genuine products
Secure Checkout
Safe & encrypted
Product Description
About the Products:
श्री रामकृष्ण परमहंस (1836-1886) एक भारतीय संत, आध्यात्मिक गुरु और महान् विचारक थे। उनका जन्म बंगाल के कामारपुकुर गाँव में हुआ था और वे बाद में दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पुजारी के रूप में जाने गए। रामकृष्ण ने सभी धर्मों में एकता और ईश्वर के दर्शन के महत्त्व पर जोर दिया। रामकृष्ण ने कई शिष्यों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया, जिनमें स्वामी विवेकानंद सबसे प्रसिद्ध हैं। उनकी शिक्षाओं और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। आजकल देश की सभ्यता, संस्कृति, धर्म या इतिहास के बारे में सही जानकारी देने वाला साहित्य बहुत कम पाया जाता है। बच्चों, किशोरों व युवकों के पढ़ने लायक साहित्य भी कम लिखा जा रहा है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए और बच्चों, किशोरों एवं युवाओं में अच्छे विचार, अच्छी भावनाएँ जगाने के लिए श्रीरामकृष्ण परमहंस के जीवन से संबंधित कुछ ऐसी कहानियों का संग्रह किया है, जो सभी आयु के पाठकों के लिए प्रेरणादायी हैं। श्रीरामकृष्ण परमहंस के जीवन से संबंधित ये प्रेरक कहानियाँ निश्चित रूप से बच्चों, किशोरों के लिए ही नहीं, वरन् बड़ों के लिए भी बड़ी लाभदायक सिद्ध होंगी। इन प्रेरक कहानियों के द्वारा श्रीरामकृष्ण परमहंस के जीवन के अनछुए पहलुओं से भी परिचित हुआ जा सकता है। साथ ही जीवन में कुछ नया करने की प्रेरणा भी ली जा सकती है।
Language: Hindi
Page No: 136
Legal Disclaimer: Product images are for illustrative purposes only. Images/packaging/ labels may vary from time to time due to changes made by the manufacturer's manufacturing batch and location.










